विदेश

Bomb Cyclone: अमेरिका में बर्फीले तूफान का अटैक; अब तक 60 की मौत, और बिगड़ सकते हैं हालात

अमेरिका में बर्फीला तूफान तबाही मचा रहा है. भीषण शीतकालीन तूफान से प्रभावित अमेरिका में 60 लोगों की मौत की खबर है. यहां बम साइक्लोन (Bomb Cyclone) यानी 'सर्दियों के तूफान' ने लाखों लोग की जिंदगी ठप कर दी है.

Bomb Cyclone: अमेरिका में बर्फीले तूफान का अटैक; अब तक 60 की मौत, और बिगड़ सकते हैं हालात
Bomb Cyclone (Photo: Twitter @DDNews)

अमेरिका में बर्फीला तूफान तबाही मचा रहा है. भीषण शीतकालीन तूफान से प्रभावित अमेरिका में 60 लोगों की मौत की खबर है. यहां बम साइक्लोन (Bomb Cyclone) यानी 'सर्दियों के तूफान' ने लाखों लोग की जिंदगी ठप कर दी है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह का च‍क्रवात काफी असाधारण होता है. अमेरिका में बम साइक्लोन के तेज होने के कारण और अधिक लोगों के मारे जाने की उम्मीद है. हालत और खराब होने की संभावना है.

बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी न्यूयॉर्क के बफ़ेलो शहर में हुआ है. अकेले न्यूयॉर्क में अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है. देश भर में मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बर्फीले तूफान की वजह से रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस वजह से हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).