Silicon Valley Bank Sold: अमेरिका का सिलिकॉन वैली बैंक बिका, $500 मिलियन में फर्स्ट सिटिजन्स बैंक ने ख़रीदा
दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक बिक गया. इस बैंक को फर्स्ट सिटिजन बैंक शेयर इंक (First Citizens) ने $500 मिलियन खरीद लिया है.
दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) आखिरकार बिक गया. इस बैंक को फर्स्ट सिटिजन बैंक शेयर इंक (First Citizens) ने $500 मिलियन खरीद लिया है. बता दें, इस बैंक की बर्बादी की खबर ने ना सिर्फ अमेरिकी शेयर बाजार बल्कि भारतीय स्टॉक मार्केट को हिला कर रख दिया था. घाटे में चल रहे बैंक में हाल के दिनों बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला था.
सिलिकॉन वैली बैंक कैलिफोर्निया स्थित अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बड़ा बैंक था. लेकिन बैंक को दिवालिया होने की वजह से कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन ने पिछले सोमवार को बंद कर दिया. बैंक तब संकट में फंस गया जब वेंचर कैपिटल कंपनियों और उनके द्वारा समर्थित कंपनियों समेत उसके ग्राहकों ने अपनी जमा राशि निकालनी शुरू कर दी.
Tweet:
BREAKING: Silicon Valley Bank sold to First Citizens Bank for $500 Million
— The Spectator Index (@spectatorindex) March 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

