विदेश

Russian Jet collides With US Drone: काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन से रूसी जेट टकराया, दोनों देशों के बीच तना-तनी बढ़ी

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के बीच टेंशन जारी है. दोनों देशों के बीच जारी टेंशन के बीच एक बड़ी खबर है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार काला सागर में एक रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर हुई है.

Russian Jet collides With US Drone: काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन से रूसी जेट टकराया, दोनों देशों के बीच तना-तनी बढ़ी
Russian Jet (Wikimedia Commons)

Russian Jet collides With US Drone: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के बीच  टेंशन जारी है. दोनों देशों के बीच जारी टेंशन के बीच एक बड़ी खबर है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार काला सागर में एक रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर हुई है. मंगलवार को काला सगार के ऊपर तब अजीब स्थिति बन गई जब रूसी जेट और अमेरिकन MQ-9 रीपर ड्रोन आमने-सामने आ गए. सीएनएन के इस दौरान रूसी जेट ने अमेरिकी ड्रोन का प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान रूस का एक जेट जानबूझकर अमेरिकी ड्रोन के सामने आ गया और जेट से तेल गिराने लगा. इस दौरान एक जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).