विदेश

Russia-Ukraine War: पुतिन को लगा बड़ा झटका, यूक्रेन से युद्ध नहीं लड़ेगी वैगनर आर्मी, प्रिगोझिन ने मारी पलटी

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने एक बार फिर झटका दिया है. वैगनर ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार दिया है. वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन रूस के रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता करने से पीछे हट गए हैं.

Russia-Ukraine War: पुतिन को लगा बड़ा झटका, यूक्रेन से युद्ध नहीं लड़ेगी वैगनर आर्मी, प्रिगोझिन ने मारी पलटी
(Photo Credit : Twitter)

Wagner Will no Longer Fight in Ukraine: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बगावत करने के बाद रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर (Wagner) ने एक बार फिर झटका दिया है. वैगनर ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार दिया है. वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन रूस के रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता करने से पीछे हट गए हैं. इसके साथ ही अब वैगनर के भाड़े के सैनिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हिस्सा नहीं लेंगे.

पिछले हफ्ते प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) के नेतृत्व में वैगनर के भाड़े के सैनिकों ने रूसी के दक्षिणी शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा कर मॉस्को की तरफ मार्च करना शुरू कर दिया था. इस बगावत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा.कहा तो यह भी जा रहा था कि किसी भी वक्त पुतिन का तख्तापलट हो सकता है. इसके बाद पुतिन ने देश को संबोधित किया और कहा कि गद्दारी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा. बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की मदद से एक समझौता होने के बाद यह विद्रोह खत्म हो गया था. Nearly 200 Russian Soldiers killed in a Day: एक दिन में लगभग 200 रूसी सैनिक मारे गए- यूक्रेन

क्या है वैगनर आर्मी

वैगनर आर्मी रशियन प्राइवेट मिलिट्री कंपनी है, जो दुनियाभर में सीधे या अपरोक्ष तरीके से रूस का फेवर करती है. 10 साल पहले यानी 2013 में इस ग्रुप को बनाया गया था. 2022 में इस ग्रुप को कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया गया. यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के मुताबिक इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपराधी रह चुके हैं.

कौन है प्रिगोझिन

वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन एक घोषित अपराधी है. कई बड़े अपराधों में वॉन्टेड था. इसे जेल हुई. वहां से छूटने के बाद इसने हॉट-डॉग बेचना शुरू कर दिया. बाद में यह पुतिन का शेफ बन गया. आज इसकी रेस्त्रां की चेन है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).