विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में घुसे रूसी सैनिक, भीषण लड़ाई जारी

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में प्रवेश कर लिया है और यूक्रेनी सेना के साथ लड़ाई जारी है. क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख के हवाले से एएफपी समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में घुसे रूसी सैनिक, भीषण लड़ाई जारी
यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: Twitter)

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे शहर खार्किव में प्रवेश कर लिया है और यूक्रेनी सेना के साथ लड़ाई जारी है. क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख के हवाले से एएफपी समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. मशीन गन की फायरिंग और बम धमाकों ने खार्किव शहर को हिलाकर रख दिया है. रूस के हमलावरो के शहर में घुसने के बाद सड़क पर लड़ाई चल रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति युद्ध का डट कर सामना कर रहे हैं और एक वैश्विक नायक बन गए हैं. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहते हैं. 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).