विदेश

Russia-Ukraine War: अब तक मारे गए 198 यूक्रेनी नागरिक, रूस से लड़ने के लिए नीदरलैंड भेज रहा 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल

रूस और यूक्रेन की सेना के बीच लगातार तीसरे दिन भीषण युद्ध जारी है. अब तक 198 यूक्रेनी नागरिको के मारे जाने की खबर है, जबकि सैकड़ों जख्मी हुए है. वहीं, रूस से लड़ने में यूक्रेन की मदद के लिए नीदरलैंड आगे आया है और वह 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल भेज रहा है.

Russia-Ukraine War: अब तक मारे गए 198 यूक्रेनी नागरिक, रूस से लड़ने के लिए नीदरलैंड भेज रहा 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल

यूक्रेन की राजधानी कीव में भीषण संघर्ष चल रहा है. यूक्रेनी सेना रूसी हमलों का तेजी से जवाब दे रही है. यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने कई हमलों का मुकाबला किया है. सेना ने शनिवार तड़के एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सेना की एक इकाई शहर की एक प्रमुख सड़क पर अपने अड्डे के पास रूसी सेना को खदेड़ने में कामयाब रही. एक नए वीडियो में, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, "हम अपने हथियार नहीं डालेंगे. हम अपने राज्य की रक्षा करेंगे." इस लड़ाई में अब तक 198 यूक्रेनी नागरिक मारे गए है, जबकि सैकड़ों जख्मी है. वहीं, रूस से लड़ने में यूक्रेन की मदद के लिए नीदरलैंड आगे आया है और वह 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल भेज रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).