Russia Bans Boris Johnson: रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अधिकारियों को ब्लैक लिस्ट किया
रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और शीर्ष अधिकारियों के अपने देश में आने पर बैन लगा दिया है.
16 अप्रैल: रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (UK PM Boris Johnson )और शीर्ष अधिकारियों के अपने देश में आने पर बैन लगा दिया है. रूस ने कहा कि उसने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, विदेश मंत्री लिज ट्रूस (Liz Truss) और कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों के देश में आने पर बैन लगा दिया है. ऐसा यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध के बाद मॉस्को को अलग-थलग करने के लिए ब्रिटेन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों (Britain-Russia Relations) के जवाब में किया गया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष अपने संबंधों को और भी मजबूत करेंगे. जॉनसन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के दौरे पर आ सकते हैं.
Russia bans entry to UK PM Boris Johnson and top officials over sanctions, reports AFP quoting Russian Foreign ministry
— ANI (@ANI) April 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

