Rahat Fateh Ali Khan: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान नहीं हुए हैं गिरफ्तार, वीडियो जारी कर खबर को बताया फर्जी
पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबर है कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है. जिस खबर को राहत फतेह अली खान ने गलत बताया है.
Rahat Fateh Ali Khan: पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर खबर है कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद यूएई के बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में ले जाया गया. जहां पर उनसे मामले में पूछताछ हो रही है. राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस खबर को गलत बताया है. उन्होंने ने कहा "मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं. और सब ठीक है. मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसी घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.
राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी को बताया गलत:
News circulating regarding the arrest of Rahat Fateh Ali Khan is fake and baseless.
Regards Team RFAK pic.twitter.com/G9F2yBOdmZ
— Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) July 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

