पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने UN में अलापा कश्मीर राग, भारत को लेकर कही ये बात (Watch Video)
पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में कहा कि उनका देश मामले का शांति पूर्ण हल चाहता है
पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) ने संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में कहा कि उनका देश भारत समेत दूसरे अन्य पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है. पीएम शरीफ ने कश्मीर को लंबा विवाद करार देते हुए कहा, भारत के फैसले (धारा 370) से समाधान और मुश्किल हो गया है. जम्मू कश्मीर को हिंदू टेरेटरी बनाने की साजिश हो रही है.
वहीं अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि 1947 के बाद से हमने 3 युद्ध किए हैं और इसके परिणामस्वरूप दोनों तरफ केवल दुख, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. अब यह हम पर निर्भर है कि हम अपने मतभेदों, अपनी समस्याओं और अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण बातचीत और चर्चा के माध्यम से हल करें.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है. जब पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापा हो. बल्कि इसके पहले भी पाकितान कश्मीर का राग अलाप चुका है. जबकि हर बार इस मामले में उसकी ही किरकिरी हुई है.
Video:
#WATCH | Pakistan PM Shehbaz Sharif rakes up Kashmir issue at #UNGA; , "...We look for peace with all our neighbours, incl India. Sustainable peace & stability in South Asia however remains contingent upon a just & lasting solution of Jammu & Kashmir dispute..."
(Source: UN TV) pic.twitter.com/kxmYV1EZQJ
— ANI (@ANI) September 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

