Pakistan Applied For BRICS Membership: पाकिस्तान ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए किया आवेदन, रूस से मांगा समर्थन
रूस अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहा है. ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए पाकिस्तान को भारत को मनाना होगा और इसीलिए इस्लामाबाद रूस की मदद चाहता है.
Pakistan on BRICS: चीन के इशारे पर पाकिस्तान ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आतुर हो गया है. पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है. रूसी समाचार एजेंसी TASS ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है. ब्रिक्स संगठन और देशों को अपने साथ जोड़ना चाहता है, लेकिन ये वे देश होते हैं जो तेजी से विकासशील हों. इन पैमानों पर पाकिस्तान खरा नहीं उतरता. इसके बावजूद चीन, पाकिस्तान को ब्रिक्स में शामिल कराने की जुगत में लगा है. वहीं पाकिस्तान चाहता है कि रूस ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की मदद करे.
रूस अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहा है. ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए पाकिस्तान को भारत को मनाना होगा और इसीलिए इस्लामाबाद रूस की मदद चाहता है.
ब्रिक्स संगठन में दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाएं
ब्रिक्स ये 5 सदस्य देश दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं और विश्व की 41 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह दुनिया की कुल जीडीपी का 24 प्रतिशत है.
BREAKING: Pakistan has applied for BRICS membership in 2024, TASS reports pic.twitter.com/tCAMaE9FDr
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

