देश

Chaiyya-Chaiyya Song At White House: व्हाइट हाउस में 'छैया-छैया' गाने पर झूमे लोग, PM मोदी के स्वागत में जुटी भीड़, देखें VIDEO

पीएम मोदी के आगमन से पहले व्हाइट हाउस के बाहर चल छैया-छैया गानें पर लोग थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Chaiyya-Chaiyya Song At White House: व्हाइट हाउस में 'छैया-छैया' गाने पर झूमे लोग, PM मोदी के स्वागत में जुटी भीड़, देखें VIDEO

Chaiyya-Chaiyya Song At White House: अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन डीसी में हैं. आज यहां उनके दौरे का दूसरा दिन है. पीएम मोदी कुछ ही देर में व्हाइट हाउस पहुंचेंगे. यहां उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पीएम मोदी के आगमन से पहले व्हाइट हाउस के बाहर चल छैया-छैया गानें पर लोग थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

बता दें कि भारतीय समयानुसार पीएम मोदी का 7:30 बजे व्हाइट हाउस में स्वागत किया जाएगा. 8:30 बजे पीएम मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. वहीं रात साढ़े 12 बजे अमेरिकी संसद को पीएम मोदी संबोधित करेंगे.

व्हाइट हाउस ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक संयुक्त वार्ता में मीडिया के सवालों का जवाब देंगे.किर्बी ने कहा- "हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंत में एक प्रेसवार्ता में शामिल होंगे. हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है और हमें खुशी है कि वह भी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).