Imran khan Convoy Accident: इमरान खान के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे पाकिस्तान के पूर्व पीएम, पेशी के लिए जा रहे थे इस्लामाबाद (Watch Video)
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पूर्व पीएम तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं
Imran khan Convoy Accident: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पूर्व पीएम तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे थे कि रास्ते में उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम खान सुरक्षित हैं और उनकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
वहीं इस हादसे के बाद इमरान खान ने वीडियो संदेश में कहा, ”मैं इस वक्त इस्लामाबाद की अदालत में जा रहा हूं. बदकिस्मिती से हादसा हो गया है, इसलिए मैं लेट हो गया हूं. मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि मुझे गिरफ्तार करने का इन्होंने (सरकार ने) पूरा प्लान बनाया हुआ है और इससे इनकी बदनीयत साफ हो जाती है. मैं अदालत में पहले भी जा रहा था.”
Tweet:
तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई: पाक मीडिया pic.twitter.com/nj86RbKohq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2023
Video:
En route to #Islamabad, 3 vehicles from ex-#Pakistan PM #ImranKhan's convoy met with an accident@RishabhMPratap reports | #BreakingNews
Watch full story on Mirror Now
📺 Tata Play 612, Airtel 394, Videocon d2h/Dish TV 899/733, Sun Direct 570 pic.twitter.com/rU0yap1cMY
— Mirror Now (@MirrorNow) March 18, 2023
Video:
چیئرمین عمران خان کا خصوصی بیان۔
#چلو_چلو_عمران_کے_ساتھ pic.twitter.com/8c0l0aC5eC
— PTI (@PTIofficial) March 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

