विदेश

US Shooting: मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की खबर (Watch Video)

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई है. मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. कैंपस पुलिस ने कहा कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी.

US Shooting: मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की खबर (Watch Video)
Firing in Michigan State University Campus (Twitter)

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई है. मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. कैंपस पुलिस ने कहा कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने रात करीब 8:30 बजे ईस्ट लांसिंग कैंपस में बेरकी हॉल के पास गोली चलने की सूचना दी. एमएसयू पुलिस ने कहा, "ऐसा लगता है कि इस समय केवल एक ही संदिग्ध है."

आईएम ईस्ट बेरकी हॉल से लगभग एक मील की दूरी पर एक कैंपस फिटनेस सेंटर है, जहां पुलिस ने सबसे पहले गोली चलने की सूचना दी थी. MSU पुलिस ने ट्वीट किया, 'सोमवार शाम एक संदिग्ध की तलाश के बीच लोगों को शेल्टर देने के आदेश दिए गए थे. माना जा रहा है कि संदिग्ध अभी पैदल है.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).