विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट से हमला, खारकीव में भी जारी है भारी बमबारी

युद्ध के दसवें दिन यूक्रेन के खारकीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन पर भी रॉकेट से हमला किया गया है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट से हमला, खारकीव में भी जारी है भारी बमबारी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Photo Credit : Twitter)

Russia Ukraine War: युद्ध के दसवें दिन यूक्रेन के खारकीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. यूक्रेन मीडिया ने दावा किया है कि थोड़ी देर पहले धमाकों की आवाज सुनी गई. स्थानीय निवासियों को पास के मेट्रो शेल्टर या बंकर में रहने की चेतावनी दी गई है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन पर भी रॉकेट से हमला किया गया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रुसी सैनिकों का निशाना चूक गया है.

यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री अजारोव ने कहा कि है राष्ट्रपति जेलेंस्की कीव के केंद्र में स्थित एक बंकर में हो सकते हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि ये बंकर इतना मजबूत है कि इस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होगा. NEXTA की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, ट्विटर के बाद रूस में पुतिन ने अब YouTube पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).