VIDEO: JCB पर निकली शव यात्रा, पिछे था गाड़ियों का लंबा काफिला, देखिए श्मशान तक कैसे ले जाई गई लाश
शव को JCB पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया. JCB के पीछे लोग पैदल चल रहे थे. उनके अंतिम यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
77 साल के एक शख्स की अंतिम यात्रा JCB पर निकाली गई. JCB के अगले हिस्से में उसके ताबूत को रखा गया और श्मशान तक ले जाया गया. मामला वेल्स के Wrexham का है. डेली मेल के मुताबिक, कैंसर से लड़ाई के बाद रेमंड अल्बर्ट गुडलेट (Raymond Albert Goodlet) का निधन हो गया. रेमंड JCB चालक थे. उन्होंने करीब 60 वर्षों तक JCB से खुदाई का काम किया था. उन्हें इस मशीन से बेहद लगाव था. उनकी इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा में भी JCB साथ रहे.
इसीलिए उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनके शव को JCB पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया. JCB के पीछे लोग पैदल चल रहे थे. उनके अंतिम यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रेमंड का निधन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था.
Moment JCB digger carries coffin of retired machine driver through his village in fitting tribute https://t.co/iLkujRfNi0
— Daily Mail U.K. (@DailyMailUK) January 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

