Florida Shooting Video: फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की हत्या के बाद हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
जैक्सनविले में ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं संदिग्ध हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली. यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.
Jacksonville Shooting: फ्लोरिडा के जैक्सनविले में शनिवार दोपहर को ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं संदिग्ध हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था. गोलीबारी में कोई और घायल नहीं हुआ. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 साल का श्वेत व्यक्ति दोपहर 1 बजे के बाद एक डॉलर स्टोर में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक ब्लैक थे. उसने लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाया और वह काले लोग हैं.
संदिग्ध हमलावर ने बनियान और मास्क पहना हुआ था और वह ग्लॉक और एआर-15-स्टाइल राइफल से लैस था. बंदूक पर भी स्वस्तिक बने हुए हैं.
Footage of the active shooter wearing a bullet vest in the parking lot of Edward Waters University before he sets out for mass shooting at the Dollar General in Jacksonville, Florida. Reportedly, he left a manifesto too at his home.#Jacksonville pic.twitter.com/2JjK1ojZq0
— Insider Times (@Insider_Times) August 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

