Pakistan: गुस्से में इमरान खान के समर्थक, विरोध प्रदर्शन के बीच इस्लामाबाद में लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद
इमरान पर गोलीबारी के विरोध में पाकिस्तान के छोटे-बड़े सभी शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तान सरकार की सिफारिशों पर इस्लामाबाद में लॉकडाउन लगा दिया गया है. वहीं मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर रैली में गोली चलाई गई, जिसमें उनके पैर में गोली लगी है. उनके अलावा 14 और लोग घायल बताए जा रहे हैं. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. इमरान खान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इमरान पर गोलीबारी के विरोध में पाकिस्तान के छोटे-बड़े सभी शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. पाकिस्तान सरकार की सिफारिशों पर इस्लामाबाद में लॉकडाउन लगा दिया गया है. वहीं मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैं पीटीआई चेयरमैन इमरान खान पर फायरिंग की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. मैंने गृह मंत्री को घटना पर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
Islamabad is into #Lockdown & Sealed Indefinitely on the recommendations of the Govt of #Pakistan
All Educational Institutions including Madrasas Closed with Immediate Effect.#ImranKhan #Pakistan #Firing #عمران_خان_ہماری_ریڈ_لائن_ہے #عمران_خان_ہماری_ریڈ_لائن #فائرنگ pic.twitter.com/kJ0r7vggKg
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

