विदेश

Iraq Fire New Video: शादी के दौरान आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 114 की मौत, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

इराक में एक शादी में आग लगने से 114 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए. आग से झुलसकर मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल बताए जा रहे हैं. आतिशबाजी की वजह से आग लगी.

Iraq Fire New Video: शादी के दौरान आग लगने से दूल्हा-दुल्हन समेत 114 की मौत, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

Iraq Fire Accident:  इराक (Iraq) के नेवेह प्रांत (Nineveh) के अल-हमदानिया जिले में मंगलवार को एक शादी में आग लगने से 114 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए. आग से झुलसकर मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल बताए जा रहे हैं.

घटनास्थल में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है. मैरिज हॉल पूरी तरह से खंडहर बन चुका है. रेस्क्यू टीम यहां से शवों को निकाल रही है. हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हॉल के अंदर आतिशबाजी की वजह से आग लगी.

 

वीडियो में आग की लपटें तेज उठ रही थीं, आग लगने के बाद लोग घटनास्थल से निकलकर भाग रहे थे. इस घटना के पीडि़त कई लोग ऑक्सीजन की कमी के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे, उनके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई. शुरुआती रिपोर्ट्स से ता चलता है कि आतिशबाजी की वजह से आग लगी. सिविल डिफेंस की ओर से कहा गया कि कम लागत वाले सामान की वजह से आग लगने से हॉल के कुछ हिस्से मिनटों में ही ढह गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).