Imran Khan Gets Bail: इमरान खान को तोशाखाना केस में बड़ी राहत, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जेल से तत्काल रिहा करने का दिया आदेश
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान को तोशाखाना मामले में बड़ी राहत मिली है. तोशाखाना केस में इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए रिहाई के आदेश दिए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान को तोशाखाना मामले में बड़ी राहत मिली है. तोशाखाना केस में इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए रिहाई के आदेश दिए हैं. निचली अदालत ने इस मामले में 5 अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को दोषी ठहराया था. साथ ही इमरान खान को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई. इसके बाद से ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जेल में हैं. खान पर आरोप है कि साल 2018-2022 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री के तौर पर मिले उपहारों को अवैध तरीके से बेच दिया था. इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वह इमरान खान मामले में एक विस्तृत फैसला बाद में जारी करेगी.
BREAKING: Pakistani court has suspended the sentence of former PM Imran Khan and granted him bail
— The Spectator Index (@spectatorindex) August 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

