भीषण सड़क हादसा: बांग्लादेश में 65 यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत
पश्चिमी बांग्लादेश में एक यात्री बस के सड़क से उतरकर तालाब में गिर गई. हादसे में17 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए.
बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में 65 यात्रियों को लेकर जा रही बस तालाब में गिर गई. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, "गोताखोरों ने 17 शवों को बाहर निकाला है और एक पुलिस क्रेन भारी बारिश के बाद भी तालाब से बस को निकालने की कोशिश कर रही है."
पुलिस उपनिरीक्षक गौतम कुमार घोष ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. उन्होंने आशंका जताई कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद और शव बस के अंदर फंसे पाए जा सकते हैं. बीस अन्य यात्रियों का इलाज झालाकाठी के मुख्य सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. माना जा रहा है कि बस के अंदर 65 यात्री सवार थे.
At least 17 people were killed and more than a dozen injured after a passenger bus veered off the road and rolled into a large roadside pond in southwestern #Bangladesh.https://t.co/dsd241EDDN
— The Hindu (@the_hindu) July 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

