Breaking: हत्या से पहले कनाडाई खुफिया एजेंसी के संपर्क में था निज्जर, खालिस्तानी आतंकी की मदद कर रहा था कनाडा
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर अपनी हत्या से पहले कनाडाई खुफिया एजेंसी के संपर्क में था. कनाडाई अधिकारियों द्वारा उसे नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी और उसकी सहायता की जा रही थी.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. निज्जर अपनी हत्या से पहले कनाडाई खुफिया एजेंसी के संपर्क में था. कनाडाई अधिकारियों द्वारा उसे नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी और उसकी सहायता की जा रही थी. एनआईए ने भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की संपत्तियों को कुर्क करना शुरू कर दिया है.
18 जून 2023 की शाम. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग. कार की ड्राइविंग सीट पर खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ हरदीप सिंह निज्जर बैठा था. अचानक वहां लंबी कद काठी के दो युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई. भारत ने निज्जर को भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का ईनाम भी था.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ हो सकता है. ट्रूडो का इशारा भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ था. वहीं इन आरोप को भारत सरकार ने खारिज करते हुए इसे बेतुका बताया है.
BIG ⚡️⚡️Hardeep Singh Nijjar was in touch with the Canadian Intelligence Agency before his killing. He was being regularly briefed and assisted by Canadian authorities.
NIA has begun attaching the properties of fugitive Khalistani terrorists.pic.twitter.com/zn47uuwit5
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

