Ex-Pakistan Minister Arrested: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री Shah Mahmood Qureshi भी गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा PTI कार्यकर्ता हिरासत में
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है. देशभर में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता व समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी पर पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है. देशभर में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता व समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार हो गए हैं. पाकिस्तान की मीडिया की तरफ से यह दावा किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार ने आदेश दिए हैं कि इमरान के सहयोगी नेताओं जैसे शाह महमूद कुरैशी, खुर्रम नवाज, अली अवान, आमिर मुगल को भी गिरफ्तार किया जाए. इनकी गिरफ्तारी का फैसला पीटीआई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
#BreakingNews | Ex-Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi Arrested: Pak Media#ShahMahmoodQureshi #Pakistan #PTI #ImranKhan pic.twitter.com/I6PJgXV4fw
— News18 (@CNNnews18) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

