विदेश

Florida: पेंसाकोला के एक रीसाइक्लिंग केंद्र में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद (Watch Video)

फ्लोरिडा के पेंसाकोला में स्थित एक रीसाइक्लिंग सेंटर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं.

Florida: पेंसाकोला के एक रीसाइक्लिंग केंद्र में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद (Watch Video)
भीषण आग (Photo Credits: Twitter)

फ्लोरिडा (Florida) के पेंसाकोला (Pensacola) में स्थित एक रीसाइक्लिंग सेंटर (Recycling Center) में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं. कई चश्मदीदों ने बताया कि आग की लपटों से निकलने वाला भारी गाढ़ा काला धुआं मीलों दूर से लाल रंग की चमक के साथ देखा जा सकता है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आग कैसे लगी, फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. यह भी पढ़ें: Hawaii Wildfire Death Toll: हवाई में जंगल की आग से अब तक 89 लोगों की मौत, तबाही का वीडियो आया सामने

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).