Gambia में 66 बच्चों की मौत के बाद WHO की चेतावनी, भारत में बनी 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी
गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में बनी 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया. WHO ने अपने बयान में कहा कि इसमें ऐसे रसायन पाए गए हैं, जो जहरीले और संभावित रूप से घातक हैं
गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में बनी 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया. WHO ने अपने बयान में कहा कि इसमें ऐसे रसायन पाए गए हैं, जो जहरीले और संभावित रूप से घातक हैं. वहीं आगे डब्ल्यूएचओ ने अपने बयान में कहा, 'गाम्बिया में पहचानी गई चार दूषित दवाओं के लिए एक चिकित्सा उत्पाद अलर्ट जारी किया है, जो संभावित रूप से गुर्दे की गंभीर चोटों और 66 बच्चों की मौतों से जुड़ी हुई हैं. अलर्ट जारी होने के बाद डब्ल्यूएचओ अब इस कंपनी और भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना की जांच करेगा. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि फिलहाल इस दूषित दवा की पहचान केवल गाम्बिया में ही हुई है.
"WHO has today issued a medical product alert for four contaminated medicines identified in #Gambia that have been potentially linked with acute kidney injuries and 66 deaths among children. The loss of these young lives is beyond heartbreaking for their families"-@DrTedros
— World Health Organization (WHO) (@WHO) October 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

