Maldives President Election: मोहम्मद मुइज मालदीव के नए राष्ट्रपति चुने गए, पीएम मोदी ने जीत के लिए दी बधाई
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज को जीत हासिल हुई है. प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को इस चुनाव में शिकस्त दी है. जीत के लिए पीएम मोदी ने मुइज को बधाई दी है/
Maldives President Election: मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज को जीत हासिल हुई है. प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को इस चुनाव में शिकस्त दी है. मुइज वर्तमान में देश की राजधानी माले शहर के मेयर हैं. मुइज को राष्टपति चुनाव में जीत के लिए भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीटर पर बधाई संदेश में लिखा 'मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर मुइज्जू को बधाई एवं शुभकामनाएं. भारत समय-परीक्षणित भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे समग्र सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.'
Tweet:
Congratulations and greetings to @MMuizzu on being elected as President of the Maldives.
India remains committed to strengthening the time-tested India-Maldives bilateral relationship and enhancing our overall cooperation in the Indian Ocean Region.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2023 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

