UN महासभा में पीएम मोदी बोले, दुनिया भर के सभी वैक्सीन निर्माताओं का भारत में स्वागत
पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, मैं दुनिया भर के सभी वैक्सीन निर्माताओं को भारत में वैक्सीन बनाने के लिए निमंत्रित करता हूं.
अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शनिवार को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, मैं दुनिया भर के सभी वैक्सीन निर्माताओं को भारत में वैक्सीन बनाने का निमंत्रण देता हूं. वे भारत में आकर वैक्सीन बना सकते हैं. वहीं उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि प्रतिगामी सोच वाले देश जो आतंकवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है. यह सुनिश्चित करना होगा कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने या आतंकी हमले शुरू करने के लिए नहीं हो.
Today, I extend an invitation to all vaccine manufacturers from across the world to make vaccines in India: PM Modi at United Nations General Assembly pic.twitter.com/wNcOCCcXOY
— ANI (@ANI) September 25, 2021
एएनआई ट्वीट:
We also need to ensure that no country tries to take advantage of delicate situation in Afghanistan & use it for its own selfish interests. At this time, people of Afghanistan, women & children, minorities need help. We must fulfill our duties by providing them with help: PM Modi pic.twitter.com/uuRUv6b9rb
— ANI (@ANI) September 25, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

