विदेश

China Fire Video: हेनान प्रांत में फैक्ट्री में आग लगने से 36 की मौत, 2 लापता, देखें वीडियो

मध्य चीन में एक व्यापारिक कंपनी के संयंत्र में आग लगने से छत्तीस लोगों की मौत हो गई और दो लापता हैं. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शहर के प्रचार विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत के आन्यांग शहर के वेनफेंग जिले में वाणिज्य और व्यापार कंपनी (commerce and trade company) के संयंत्र में सोमवार को लगी आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा. दमकल कर्मियों ने सोमवार रात करीब 11 बजे आग बुझाई...

China Fire Video: हेनान प्रांत में फैक्ट्री में आग लगने से 36 की मौत, 2 लापता, देखें वीडियो
China Factory Fire (Photo: IANS Twitter)

मध्य चीन में एक व्यापारिक कंपनी के संयंत्र में आग लगने से छत्तीस लोगों की मौत हो गई और दो लापता हैं. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शहर के प्रचार विभाग के अनुसार, हेनान प्रांत के आन्यांग शहर के वेनफेंग जिले में वाणिज्य और व्यापार कंपनी (commerce and trade company) के संयंत्र में सोमवार को लगी आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा. दमकल कर्मियों ने सोमवार रात करीब 11 बजे आग बुझाई.

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत स्थिर है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को जांच के लिए हिरासत में लिया है.

देखें पोस्ट:

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).