Rishi Sunak With Cows: गाय को चारा खिलाते नजर आए ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, किसानों के लिए पैकेज का किया ऐलान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने X अकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने X पर लिखा 'ब्रिटिश किसान देश का पेट भरते हैं और उनकी सफलता हमारी राष्ट्रीय सफलता का मूलमंत्र है.'
Rishi Sunak: जी 20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने भारत आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कई वजहों से चर्चा में बने रहे. उन्होंने भारत दौरे पर मिले प्यार को लेकर आभार भी व्यक्त किया. अब वह भारत से ब्रिटेन लौट गए हैं. इसी बीच उन्होंने अपने X अकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने X पर लिखा 'ब्रिटिश किसान देश का पेट भरते हैं और उनकी सफलता हमारी राष्ट्रीय सफलता का मूलमंत्र है.'
ऋषि सुनक ने कहा 'आज हमने ब्रिटिश किसानों की मदद के लिए उपायों के एक पैकेज की घोषणा की है. उत्पादकता बढ़ाने के लिए तकनीक और छोटे बूचड़खानों में निवेश, किसानों को नकदी प्रवाह में मदद के लिए सतत कृषि प्रोत्साहन भुगतान, लोगों को ब्रिटिश खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए और अधिक कार्रवाई.'
From the Upper Dales to Great Ayton and Northallerton, from sheep to dairy and arable, farming touches every part of my constituency.
British farmers feed the nation and their success is fundamental to our national success.
I will always #BackBritishFarming 🇬🇧 pic.twitter.com/7Lto00dEwJ
— Rishi Sunak (@RishiSunak) September 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

