Avian Influenza: अर्जेंटीना और उरुग्वे में एवियन एनफ्लुएंजा के मामले आए सामने, जगंली पक्षियों में पाया गया संक्रमण
अर्जेंटीना और उरुग्वे में पहली बार एवियन एन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. यह संक्रमण जंगली पक्षियों में पाया गया है.
Avian Influenza: पशु चिकित्सकों और रोग विशेषज्ञों के अनुसार, एवियन एन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) दुनिया के नए कोनों में पहुंच गया है और कुछ जंगली पक्षियों (wild Birds) में पहली बार स्थानिक हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना (Argentina) और उरुग्वे (Uruguay) में पहली बार एवियन एन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामले सामने आए हैं. यह संक्रमण जंगली पक्षियों में पाया गया है. विशेषज्ञों की मानें तो इन जंगली पक्षियों के जरिए वायरस पोल्ट्री में पहुंच सकते हैं और उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अब यह साल भर चलने वाली समस्या है.
देखें ट्वीट-
Argentina and Uruguay report first-ever cases of avian influenza, found in wild birds
— BNO News (@BNOFeed) February 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

