विदेश

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ अपील, लाहौर कोर्ट पहुंचे पूर्व पीएम के रिश्तेदार

पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व पीएम के रिश्तेदार लाहौर उच्च न्यायालय पहुंचे है. वे तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं.

Imran Khan Arrest: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ अपील, लाहौर कोर्ट पहुंचे पूर्व पीएम के रिश्तेदार
Imran Khan (Photo Credit : Twitter)

पीटीआई प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व पीएम के रिश्तेदार लाहौर उच्च न्यायालय पहुंचे है. वे तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं.

इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना केस में इमरान को 3 साल जेल की सजा सुनाई है. एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. इमरान को उनके जमां पार्क स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उन्हें सड़क मार्ग से  इस्लामाबाद लाया जा रहा है. हालांकि पहले उन्हें हेलिकॉप्टर से लाए जाने की तैयारी की जा रही थीं, लेकिन बाद में इस प्लान को बदला गया है. मौसम खराब होने की वजह से ऐसा किया गया है.

कोर्ट के फैसले के बाद इमरान के राजनीतिक करियर पर संकट आ गया है. वो अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने राज्य उपहार भंडार से लिए गए उपहारों की कथित गलत घोषणा से संबंधित तोशखाना मामले को सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) सहित कई मंचों पर चुनौती दी थी, लेकिन कही से भी उन्हें राहत नहीं मिली

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).