टेक

Twitter vs Koo: ट्विटर पर कू का अकाउंट निलंबित, एलन मस्क पर भड़के कू एप के संस्थापक

Elon Musk की कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म KOO का अकाउंट भी ट्विटर से सस्पेंड कर दिया है.

Twitter vs Koo: ट्विटर पर कू का अकाउंट निलंबित, एलन मस्क पर भड़के कू एप के संस्थापक
(Photo Credit : Twitter)

Koo account suspended on Twitter: दुनियाभर में कई पत्रकारों के साथ ओपन सोर्स माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Mastodon का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड (Twitter Suspension) किए जाने के बाद अब एक और बड़ा सस्पेंशन हुआ है. Elon Musk की कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म KOO का अकाउंट भी ट्विटर से सस्पेंड कर दिया है.

कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा ट्विटर थ्रेड शेयर किया और मस्क पर कई आरोप लगाए. मयंक बिदावतका ने ट्वीट कर कहा कि "KOO का एक अकाउंट बैन कर दिया गया है, क्यों? क्योंकि हम ट्विटर को कड़ा कॉम्पटिशन दे रहे हैं? Mastodon का अकाउंट भी आज बैन किया गया है. यह फ्री स्पीच कैसे है और हम किस दुनिया में जी रहे हैं? ये क्या हो रहा है Elon Musk?"

ट्विटर ने पत्रकारों के साथ कई अकाउंट बैन किए हैं. इसके पीछे कारण यह दिया गया कि इन पत्रकारों ने मस्क का रियल टाइम लोकेशन शेयर किया था. इसके साथ ही ट्विटर ने Mastodon का अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है. मैस्टॉडन ट्विटर जैसा ही माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट है, लेकिन यह ओपन सोर्स नेटवर्क पर काम करता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).