साइंस

Water Found On Moon: चंद्रमा पर मिला 30 हजार करोड़ लीटर पानी! कांच की मोतियों में जमा है ये तरल

रोवर ने दिसंबर 2020 में मिट्टी का सैंपल लिया और उसे लेकर धरती पर वापस आ गया. जब मिट्टी के सैंपल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें माइक्रोस्कोपिक कांच की मोतियां हैं.

Water Found On Moon: चंद्रमा पर मिला 30 हजार करोड़ लीटर पानी! कांच की मोतियों में जमा है ये तरल
(Photo Credit : Twitter)

Water Found On Moon: चीन के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह के नीचे हजारों करोड़ लीटर पानी की खोज करने का दावा किया है. हैरानी इस बात की है कि ये पानी कांच की मोतियों में बंद है.  चीन की स्पेस एजेंसी ने चांद की सतह का सैंपल लाने के लिए चांगई-5 (Chang'e 5 Rover Mission) भेजा था. यह मिशन सफल रहा. रोवर ने दिसंबर 2020 में मिट्टी का सैंपल लिया और उसे लेकर धरती पर वापस आ गया. जब मिट्टी के सैंपल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें माइक्रोस्कोपिक कांच की मोतियां हैं. इन मोतियों के अंदर पानी होने का सबूत मिला है. क्योंकि ये कांच के मोती अलग-अलग धातुओं के पिघलने से बने हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).