Omegle Shuts Down: बंद हो गई लाइव वीडियो चैटिंग वाली साइट ओमेगल, जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला
पोपुलर लाइव वीडियो चैट की सुविधा देने वाली साइट ओमेगल ने आधिकारिक तौर पर अपनी सेवाएं बंद करने का एलान किया है. ओमेगल ने लगातार 14 साल तक अपनी सेवाएं दी.
Omegle Shuts Down News: पोपुलर लाइव वीडियो चैट की सुविधा देने वाली साइट ओमेगल (Omegle) ने आधिकारिक तौर पर अपनी सेवाएं बंद करने का एलान किया है. ओमेगल ने लगातार 14 साल तक अपनी सेवाएं दी. कहा जा रहा है कि ऑनलाइन अब्यूज की शिकायत मिलने के बाद Omegle ने अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है. कोरोना महामारी के दौरान जब पुरी दुनिया में लॉकडाउन लगा तब Omegle पर यूजर्स की संख्या काफी बढ़े गई. ओमेगल पर बच्चे से लेकर व्यस्क तक सभी तरह के यूजर्स थे.
ओमेगल के संस्थापक लीफ के-ब्रूक्स ने कहा कि 'ओमेगल के संचालन और इसके दुरुपयोग से लड़ने के मौजूदा तनाव और खर्च बहुत ज्यादा है इसलिए ये फैसला लिया गया है.' लीफ के-ब्रूक्स ने कहा, "मैं तहे दिल से उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सकारात्मक उद्देश्यों के लिए ओमेगल का इस्तेमाल किया."
ओमेगल को 2009 में लॉन्च किया गया था. यह चैट वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अपनी पसंद के लोगों के साथ साथ मेलजोल करने की अनुमति देती थी. इस पर आसानी से लाइव वीडियो चैटिंग की जा सकती था.
Omegle the video chat site has officially shut down pic.twitter.com/F0Fb3y1OAd
— Daily Loud (@DailyLoud) November 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

