BYJU'S Aakash to Launch IPO: बायजू की 'आकाश एजुकेशन' अगले साल लाएगी IPO, जानें कब खुलेगा इश्यू
भारत की दिग्गज एजुकेशन टेक स्टार्टअप कंपनी बायजू (Byju's) 2024 के मध्य तक अपनी प्रीपेरेटरी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है.
भारत की दिग्गज एजुकेशन टेक स्टार्टअप कंपनी बायजू (Byju's) 2024 के मध्य तक अपनी प्रीपेरेटरी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (Aakash Education Services Limited) का आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है. 2024 के मध्य में आकाश एजुकेशन सर्विसेज का आईपीओ आ सकता है. कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की.
Byju's ने कहा है कि कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ अगले साल यानि 2024 के मध्य में लॉन्च करेगी. कंपनी ने अपने बयान में घोषणा की कि आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (AESL) का राजस्व वित्त वर्ष 2023-23 में ₹900 करोड़ के EBITDA (परिचालन लाभ) के साथ ₹4,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. दो वर्ष पहले अप्रैल 2021 में Byju's ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज को 950 मिलियन डॉलर या 7100 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद से आकाश एजुकेशन के मुनाफे में 3 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है.
India's leading education tech startup, #Byju's, is planning to launch the initial public offering (IPO) of its test preparatory arm Aakash Education Services Limited by the middle of 2024.https://t.co/QS2YIgIJhe
— Mint (@livemint) June 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

