टेक

Apple iPadOS 16 Launched: एप्पल ने लॉन्च किया आईपैडओएस 16, जानें खासियत

एप्पल ने नया iPadOS 16 लॉन्च किया है. आईपैडओएस 16 आगामी iPad को मजबूती देगा. आईपैड पर नया मौसम ऐप आ रहा है. ऐप्पल ने वेदरकिट की भी घोषणा की है जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स में मौसम को शामिल करने की अनुमति देगा. iPadOS 16 में कोलैबोरेट फीचर मिलता है, जो यूजर्स को एक डॉक्यूमेंट या स्प्रेडशीट को चुनिंदा ग्रुप के साथ शेयर करने की सुविधा देता है.

Apple iPadOS 16 Launched: एप्पल ने लॉन्च किया आईपैडओएस 16, जानें खासियत
iPadOS 16 (Photo Credits: Apple)

एप्पल ने नया iPadOS 16 लॉन्च किया है. आईपैडओएस 16 आगामी iPad को मजबूती देगा. आईपैड पर नया मौसम ऐप आ रहा है. ऐप्पल ने वेदरकिट की भी घोषणा की है जो डेवलपर्स को अपने ऐप्स में मौसम को शामिल करने की अनुमति देगा. iPadOS 16 में कोलैबोरेट फीचर मिलता है, जो यूजर्स को एक डॉक्यूमेंट या स्प्रेडशीट को चुनिंदा ग्रुप के साथ शेयर करने की सुविधा देता है. यह उस पर ऑटोमेटिकली कोलैबोरेट करने में सक्षम होगा.

iPadOS 16 में कस्टमाइज होने वाला टूलबार, फ़ाइल फ़ोल्डर में एक्सटेंशन बदलने की क्षमता, नेविगेशन बटन, संपर्कों को खोजने और मर्ज करने का विकल्प, संपर्कों में सूची बनाने की क्षमता और बहुत कुछ शामिल है. इसमें यूजर्स वर्चुअल मेमोरी स्वैप का भी इस्तेमाल कर सकता है, जो iPad स्टोरेज पर उन ऐप्स के लिए अतिरिक्त RAM उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें इसकी आवश्यकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 12:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).