Sabu Dies: रेसलिंग लीजेंड 'साबू' का निधन, टेरी ब्रंक ने 60 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE ने जताया शोक
रेसलिंग जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. हार्डकोर रेसलिंग के लीजेंड और WWE स्टार साबू (असल नाम टेरी ब्रंक) का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी फाइट लड़ी थी और अब उनके अचानक निधन की खबर ने रेसलिंग फैंस को गहरा झटका दिया है.
Terry Brunk Death: रेसलिंग जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. हार्डकोर रेसलिंग के लीजेंड और WWE स्टार साबू (असल नाम टेरी ब्रंक) का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी आखिरी फाइट लड़ी थी और अब उनके अचानक निधन की खबर ने रेसलिंग फैंस को गहरा झटका दिया है. फिलहाल उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है. साबू को हार्डकोर रेसलिंग का उस्ताद माना जाता था, जिसमें स्टील चेयर, सीढ़ियां, टेबल और यहां तक कि कांटेदार तारों (बार्ब्ड वायर) का इस्तेमाल होता है. उन्होंने 18 अप्रैल को जोए जनेला के खिलाफ 'नो रोप्स बार्ब्ड वायर' मुकाबला लास वेगास में लड़ा था, जिसमें वह कांटेदार तारों पर गिरे और टेबल के पार भी गए, लेकिन उन्होंने मैच जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया. 2000 में साबू ने NWA वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप भी जीती थी. WWE में उन्होंने जॉन सीना और रे मिस्टेरियो जैसे स्टार्स के खिलाफ यादगार मुकाबले लड़े थे. WWE ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
रेसलिंग लीजेंड टेरी ब्रंक का निधन
WWE is saddened to learn that Terry Brunk, known to wrestling fans as Sabu, has passed away.
WWE extends its condolences to Sabu’s family, friends and fans.https://t.co/7EqPs02bWA pic.twitter.com/T7ZjDHGARJ
— WWE (@WWE) May 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

