खेल

Padma Shri Award: टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को आज पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.

Padma Shri Award: टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया
नीरज चोपड़ा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित (Photo Credits ANI)

Padma Shri Award: टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  को आज पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के हाथों दिल्ली में दिया गया. बता दें कि  पानीपत के गांव खंडरा के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स गेम जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीतकर विदेशों में भी अपने देश का नाम रोशन किया है. नीरज चोपड़ा देश के एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहली बार एथलेटिक्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. इससे पहले भी 2018 में एशियाई कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल का खिताब अपने नाम किया था.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).