Roger Federer-Rafael Nadal VIDEO: रोजर फेडरर की आंसुओं के साथ Emotional विदाई, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी हुए भावुक
आखिरी मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े. वह सिसक सिसक कर रोते हुए दिखाई दिए. इस दौरान नडाल के अलावा सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच भी साथ नजर आए.
Roger Federer Rafael Nadal: स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था. 41 साल के फेडरर ने शुक्रवार (23 सितंबर) की देर रात अपना आखिरी मैच खेला. फेडरर ने यह मैच डबल्स में खेला. इसमें उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे.
लंदन में खेले गए रोजर फेडरर अपने करियर के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सके. उनका मुकाबला अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुआ, जिसमें उन्हें हार मिली. मैच के बाद फेडरर की इमोशनल तरीके से विदाई हुई.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अपने आखिरी मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े. वह सिसक सिसक कर रोते हुए दिखाई दिए. इस दौरान नडाल के अलावा सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच भी साथ नजर आए. फेडरर इन सभी से गले मिलकर टेनिस को अलविदा कह दिया.
They’re crying next to each other. Rafa, Roger. Please make it stop. 🥹 pic.twitter.com/srfP38tGIX
— Olly 🎾🇬🇧 (@Olly_Tennis_) September 23, 2022
Watching Novak Djokovic cry during Roger Federer's retirement shows that despite the rivalry they are still human at the end of the day and have enormous respect for one another.
This is what tennis is all about. 👏 pic.twitter.com/PFSCwLSidD
— Danny 🐊 (@DjokovicFan_) September 23, 2022
https://twitter.com/Marina_G3/status/1573458667101454337
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

