PKL 2024: दबंग दिल्ली के.सी. और पुनेरी पल्टन के बीच रोमांचक मैच हुआ टाई, योगेश दहिया ने लगाया हाई 5
दबंग दिल्ली के.सी. के साथ रोमांचक 30-30 की बराबरी के बाद पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग सीज़न 10 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है . सोमवार को दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आमने-सामने दबंग दिल्ली के.सी और पुनेरी पल्टन आमने सामने थे.
PKL 2024: दबंग दिल्ली के.सी. के साथ रोमांचक 30-30 की बराबरी के बाद पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग सीज़न 10 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है . सोमवार को दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आमने-सामने दबंग दिल्ली के.सी और पुनेरी पल्टन आमने सामने थे. दोनों ही टीमों के बीच एक कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला.
पुनेरी पल्टन के कप्तान असलम इनामदार (10 अंक) और मोहम्मदरेज़ा चियानेह (4 अंक) ने पुनेरी पल्टन को प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में मदद की. जबकि दिल्ली को इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक और जीत की जरूरत है. दबंग दिल्ली के.सी की ओर से इस मैच में आशु मालिक ने 8 अंक हासिल किए. वहीं डिफेन्स में योगेश दहिया ने हाई 5 लगाया. फिलाहल पॉइंट्स टेबल में जयपुर पिंक पैंथर्स पहले स्थान पर है. पुनेरी पल्टन दुसरे और दबंग दिल्ली के.सी तीसरे स्थान पर है.
देखें ट्वीट:
𝐏𝐔𝐍𝐄𝐑𝐈 𝐏𝐀𝐋𝐓𝐀𝐍 𝐌𝐀𝐊𝐄 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐋𝐀𝐘𝐎𝐅𝐅𝐒 👏
The Paltan hold Dabang Delhi K.C. to a 30-30 tie 🤯 in an enthralling encounter 😍#ProKabaddiLeague #ProKabaddi #PKLSeason10 #PKL #HarSaansMeinKabaddi #DELvPUN #DabangDelhiKC #PuneriPaltan pic.twitter.com/p6a6iREez2
— ProKabaddi (@ProKabaddi) February 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

