खेल

PKL 10 Points Table 2023-24: दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 में क्वालीफाई करने वाली बनी तीसरी टीम, यहां देखें पूरा पॉइंट्स टेबल

दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 में प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली तीसरी टीम बन गई है. दरअसल, घरेलू टीम बंगाल वॉरियर्स ने अपने घरेलू चरण की शुरुआत गुजरात जायंट्स से 32-41 से हार के साथ की. बता दें की पॉइंट्स टेबल में वॉरियर्स के 18 खेलों में 44 अंक हैं और वे अधिकतम 64 अंक तक पहुँच सकते हैं.

PKL 10 Points Table 2023-24: दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 में क्वालीफाई करने वाली बनी तीसरी टीम, यहां देखें पूरा पॉइंट्स टेबल
Dabang Delhi K.C. (Photo Credit: Pro Kabaddi)

PKL 10 Points Table 2023-24: दबंग दिल्ली प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 में प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली तीसरी टीम बन गई है. दरअसल, घरेलू टीम बंगाल वॉरियर्स ने अपने घरेलू चरण की शुरुआत गुजरात जायंट्स से 32-41 से हार के साथ की. बता दें की पॉइंट्स टेबल में वॉरियर्स के 18 खेलों में 44 अंक हैं और वे अधिकतम 64 अंक तक पहुँच सकते हैं. भले ही बेंगलुरु बुल्स, तमिल थलाइवाज और यू मुंबा अपने बाकी बचे सभी गेम जीत जाएं, लेकिन वे दबंग दिल्ली केसी के 69 अंकों को पार नहीं कर पाएंगे.

वहीं गुजरात जायंट्स के 19 मैचों में 11 जीत और 8 हार के साथ 60 अंक हो गए है. वहीं कल के दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल सीजन 10 के मुकाबले में योद्धाज को स्टीलर्स ने 50-34 के बड़े अंतर से हराया. इसी के साथ हरियाणा के भी 18 मैच में 60 अंक हो गए. अंक तालिका के शीर्ष पर जयपुर पिंक पैंथर्स है. दूसरे और तीसरे पायदान पर पुनेरी पल्टन और दबंग दिल्ली केसी है. टॉप 6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई होगी.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).