Paris Paralympics 2024: भारत के नाम एक और डबल पोडियम फिनिश, भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने जीते रजत और कांस्य पदक
भारत ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में एक और डबल पोडियम फिनिश हासिल किया. दरअसल, अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने 4 सितंबर को पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते.
Paris Paralympics 2024: भारत ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में एक और डबल पोडियम फिनिश हासिल किया. दरअसल, अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने 4 सितंबर को पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते. अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता. जबकि उनके हमवतन सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता. भारत के अब पेरिस पैरालिंपिक में 20 पदक हैं और यह पैरालिंपिक खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक है. बता दें की इसे पहले शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु द्वारा पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद यह पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत का दूसरा डबल पोडियम फिनिश था.
भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने रजत और कांस्य पदक जीते
DOUBLE MEDALS IN MEN'S JAVELIN THROW F46
🥈 - Ajeet Singh
🥉 - Sundar Singh Gurjar
WELL DONE BOYS......!!!! 🇮🇳♥️ pic.twitter.com/Oz6IxI2p5s
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

