खेल

Neeraj Chopra Video: नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में भी एंट्री

नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बना ली. अब फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा.

Neeraj Chopra Video: नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में भी एंट्री
(Photo Credit : Twitter)

World Athletics Championships: टोकियो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा  (Neeraj Chopra) ने स्वीडन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार खेल दिखाया. नीरज ने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बना ली. अब फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा.

पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

इस चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा समेत दुनियाभर के 37 जेवलिन थ्रोअर भाग ले रहे हैं. नीरज चोपड़ा ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).