खेल

Neeraj Chopra On Arshad Nadeem: ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को लेकर नीरज चोपड़ा ने किया कमेंट, एक बार फिर जीता सबकी दिल; देखें वीडियो

पेरिस ओलंपिक 2024 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. मेंस जैवलिन का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को पेरिस में खेला गया. नीरज चोपड़ा ने एक नया इतिहास रच दिया हैं. नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता हैं. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का पांचवां मेडल है.

Neeraj Chopra On Arshad Nadeem: ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को लेकर नीरज चोपड़ा ने किया कमेंट, एक बार फिर जीता सबकी दिल; देखें वीडियो
नीरज चोपड़ा (Photo Credit: X/JayShah)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया हैं. मेंस जैवलिन का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को पेरिस में खेला गया. नीरज चोपड़ा ने एक नया इतिहास रच दिया हैं. नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता हैं. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. यह पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का पांचवां मेडल है. गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता है, जिन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया. फाइनल मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम की जमकर तारीफ की. नीरज चोपड़ा ने कहा कि जिसने जितनी मेहनत की है, उसे वो मिलेगा ही. अरशद नदीम काफी रिस्पेक्ट करता है और हमारा फर्ज बनता है कि कोई हमसे अच्छे से बात करे तो हमें भी अच्छे से ही बात करनी चाहिए. अशरद ने जो थ्रो की है,वो काफी अच्छी थी और सही जगह पर वो निकली है, जहां पर जरूरत थी. अरशद ने अच्छी थ्रो लगाई. अरशद नदीम और पाकिस्तान को बधाई हो.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).