IPL 2023: लियाम लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के लिए होंगे उपलब्ध, जॉनी बेयरस्टो को नहीं मिली आईपीएल खेलने की अनुमति
इंग्लिश बोर्ड को उम्मीद है कि बेयरस्टो साल के अंत में टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. 33 साल के इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने चोट के कारण अगस्त से कोई क्रिकेट नहीं खेला है.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लियाम लिविंगस्टोन को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने की मंजूरी दे दी है. लिविंगस्टोन को पिछले दिसंबर में रावलपिंडी टेस्ट के बाद घुटने और टखने की चोट के कारण बाहर कर दिया गया था. हालाँकि, 29 वर्षीय हाल ही में दुबई में लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग का हिस्सा बने थे. फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. वही दूसरी ओर पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योकि क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में टूटे हुए पैर और टखने की सर्जरी कराने वाले बेयरस्टो को ईसीबी ने आईपीएल में खेलने की मंजूरी नहीं दी है. इंग्लिश बोर्ड को उम्मीद है कि बेयरस्टो साल के अंत में टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे. 33 साल के इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने चोट के कारण अगस्त से कोई क्रिकेट नहीं खेला है.
ट्वीट देखें:
🚨 #IPL2023 Update 🚨
- No NOC for Jonny Bairstow
- Liam Livingstone is set to be available for the full season for #PunjabKings #Bairstow #England #CricketTwitter pic.twitter.com/zsdXd5xGuL
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

