FIH Olympic Qualifiers 2024: चिली की महिला हॉकी टीम पहुंचीं रांची एयरपोर्ट, 13 जनवरी को जर्मनी के खिलाफ मैच करेगी अभियान की शुरुवात
चिली की महिला हॉकी टीम एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2024 से पहले रांची हवाई अड्डे पर पहुंची. चिली इस समय महिला हॉकी टीम रैंकिंग में 14वें स्थान पर है. चिली पूल ए में जर्मनी, जापान और चेक रिपब्लिक के साथ है.
FIH Olympic Qualifiers 2024: चिली की महिला हॉकी टीम एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2024 से पहले रांची हवाई अड्डे पर पहुंची. चिली इस समय महिला हॉकी टीम रैंकिंग में 14वें स्थान पर है. चिली पूल ए में जर्मनी, जापान और चेक रिपब्लिक के साथ है. बता दें रांची के मोरहाबादी स्थित मोरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है. चिली अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को जर्मनी से भिड़ेगा, उसके बाद 14 जनवरी को चेक रिपब्लिक के खिलाफ मैच खेलेगा. एक दिन के आराम के बाद चिली 16 जनवरी को जापान से खेलेगा. सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा.
देखें वीडियो:
#WATCH | Jharkhand: Chile Women's Hockey Team arrives at Ranchi Airport ahead of FIH Olympic Qualifiers 2024. pic.twitter.com/F9VOsP2UXJ
— ANI (@ANI) January 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

