VIDEO: 'आने वाले 10 सालों का टारगेट फिक्स कर लिया है': Japan दौरे पर बोले PM Modi, भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने का बताया प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी पीएम इशिबा के साथ कई मुद्दों पर अहम चर्चा की. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमारी आज की बातचीत बेहद उपयोगी और सार्थक रही.
PM Modi in Tokyo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Japan Visit) ने टोक्यो में जापानी पीएम इशिबा (Japanese PM Ishiba) के साथ कई मुद्दों पर अहम चर्चा की. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमारी आज की बातचीत बेहद उपयोगी और सार्थक रही. उन्होंने कहा, ''भारत और जापान दोनों न केवल बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, बल्कि मजबूत लोकतंत्र भी हैं. इसलिए हमारी साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत-जापान संबंधों (India-Japan Relations) का एक नया और सुनहरा अध्याय शुरू हुआ है. हमने आने वाले 10 वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, गतिशीलता और लोगों के बीच आपसी संपर्क केंद्र में होंगे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र हमेशा एक बेहतर दुनिया के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. भारत-जापान की यह साझेदारी इसका एक उदाहरण बनेगी.
टोक्यो में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए PM मोदी
Addressing the joint press meet with PM Ishiba.@shigeruishiba https://t.co/84iLYW7lkT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

