खेल

UEFA Nation's League 2025: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उठाई यूईएफए नेशंस लीग 2024-25 की ट्रॉफी, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर पुर्तगाल बना चैंपियन, VIDEO

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने स्पेन को कड़े मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए हराकर यूईएफए नेशंस लीग 2024-25 का खिताब अपने नाम किया.

UEFA Nation's League 2025: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उठाई यूईएफए नेशंस लीग 2024-25 की ट्रॉफी, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर पुर्तगाल बना चैंपियन, VIDEO

UEFA Nation's League 2025: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने यूईएफए नेशंस लीग 2024-25 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्पेन को कड़े मुकाबले के बाद रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में हराया. यह रोनाल्डो के करियर की तीसरी इंटरनेशनल ट्रॉफी है. इससे पहले उन्होंने यूईएफए यूरो 2016 और नेशंस लीग 2018-19 का खिताब भी जीता था. खिताबी जीत के बाद रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह ट्रॉफी के साथ पोज देते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस जीत के साथ पुर्तगाल ने एक बार फिर यूरोपीय फुटबॉल में अपनी ताकत साबित की है और रोनाल्डो ने दिखा दिया कि वह अब भी बड़े मुकाबलों में टीम के लिए निर्णायक खिलाड़ी हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूईएफए नेशंस लीग 2024-25 की ट्रॉफी के साथ दी पोज, जीत का जश्न सोशल मीडिया पर शेयर किया

देखे विडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).