WI vs ENG 2nd Test, Day 4 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
England vs West Indies 2nd Test, Day 4 Live Streaming: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 18 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल साढ़े तीन बजे से शुरू होगा. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 51 ओवर में तीन विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने 207 रनों की बढ़त बना ली हैं. हैरी ब्रूक 71 रन जो रूट 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 88.3 ओवरों में 416 रन बनाकर सिमट गई थीं. इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने सबसे ज्यादा 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं, पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम ने 111.5 ओवरों में 457 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से केवेम हॉज ने सबसे ज्यादा 120 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस इस मुकाबले का लुफ्त सोनी लिव और वेबसाइट पर भी उठा सकते हैं.
It's all about survival now as West Indies and England face off on Day 4. Who will come out on top in this thrilling contest?
Click Link in Bio to Watch LIVE now! #WIvENG #CricketLovers #HotGame #TNPL #testseries pic.twitter.com/E09jxwJRO1
— Ek.GAME (@ekgameofficial) July 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

