क्रिकेट

Virat Kohli Test Retirement: 'आपके साथ मैदान साझा करना...' शुभमन गिल ने विराट कोहली के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. कोहली ने टीम इंडिया के लिए पिछली दो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और ऐसी अटकलें थीं कि वह इस प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं.

Virat Kohli Test Retirement: 'आपके साथ मैदान साझा करना...' शुभमन गिल ने विराट कोहली के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. कोहली ने टीम इंडिया के लिए पिछली दो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और ऐसी अटकलें थीं कि वह इस प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं. उम्मीद के मुताबिक, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया. इस बीच शुभमन गिल ने भी कोहली के प्रति शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, 'जब मैं 13 साल का था तब आपको बल्लेबाजी करते हुए देखता था और सोचता था कि कोई उस तरह की ऊर्जा मैदान पर कैसे ला सकता है - आपके साथ मैदान साझा करने और यह महसूस करने तक कि कोई और ऐसा संभवतः नहीं कर सकता - आपने न केवल एक पीढ़ी को प्रेरित किया है, आपने लाखों लोगों की मानसिकता को नया रूप दिया है.' गिल ने भी उनका धन्यवाद भी किया.

शुभमन गिल ने विराट कोहली के संन्यास पर दी प्रतिक्रिया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).