King Kohli Practice Video: घरेलू क्रिकेट में वापसी की तैयारी में जुटे विराट कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी से पहले अलीबाग में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह नेट्स पर बल्लेबाज़ी करते दिख रहे हैं. 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद कोहली अच्छे लय में नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि वह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम के लिए कम से कम दो मुकाबले खेलेंगे.
King Kohli Practice Video: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. कोहली को 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी(Vijay Hazare Trophy) के लिए दिल्ली(Delhi) की टीम में शामिल किया गया है, जिसका आयोजन 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा. करीब 15 साल बाद यह पहला मौका होगा जब कोहली इस प्रतिष्ठित 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे, क्योंकि उन्होंने आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी. टूर्नामेंट से पहले कोहली ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह नेट्स पर बल्लेबाज़ी करते दिख रहे हैं. 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद कोहली अच्छे लय में नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि वह ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम के लिए कम से कम दो मुकाबले खेलेंगे.
विराट कोहली ने जमकर बहाया पसीना
KING KOHLI PRACTICING IN ALIBAG. pic.twitter.com/l1QH4m4mfK
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 20, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

